Dhanbad

धनबाद : RPF ने टिकट दलाल को किया गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद

Dhanbad: रेलवे सुरक्षा बल धनबाद के द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल को टिकट के साथ गिरफ्तार किया. टिकट दलाल के पास से 25 अवैध टिकट बरामद किया है. जिसका मूल्य 10 लाख 8 हजार 456 रुपए है. टिकट दलाल को रेल अधिनियम 143 के तहत मामला पंजीकृत कर कार्यवाही के लिए न्यायालय को अग्रसारित किया गया.

आरपीएफ ने बताया कि कतरास स्थित मोबाईल गैलरी नामक साइबर कैफ़े के संचालक आशीष संघई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिछले कुछ महीनों से अपने सात पर्सनल यूजर आईडी से टिकट बनाकर अधिक दाम लेकर जरुरतमन्द लोगों को बेच देता था. वही युवक का मोबाईल को चेक किया गया तो उसके यूजर आईडी से पिछले तीन महीनों में पूर्व यात्रा का किया हुआ 25 ई- टिकट पाया गया. इस छापेमारी निरीक्षक प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक शाहिना इस्लाम, उप-निरीक्षक आभाष चन्द्र सिंह, उप निरीक्षक कुन्दन कुमार तथा आरक्षी सोनू कुमार पांडे के द्वारा किया गया. मौके पर ही उसका एक सैमसंग स्मार्टफोन को जब्त कर लिया गया.

Related Articles

Back to top button