
Dhanbad : शहर के धनसार में मारवाड़ी युवा मंच के कोयलांचल शाखा और झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वाधान के तहत रविवार को साइक्लोथोन रैली 3.0 का आयोजन किया गया. राष्ट्रीय कार्यक्रम साइक्लोथोन ‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ को धनसार चौक से शुरू कर के जेपी चौक होते हुए वापस प्रारंभिक बिंदु धनसार चौक तक किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत के प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी को दोनो शाखा के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई. जिसमें लगभग 40 बच्चों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित भी किया गया. और सभी बच्चों को शाखा द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया.

संयोजक चांदनी मित्तल ने कहा कि खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए पूरे देश में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की लगभग 800 से भी अधिक शाखाओं ने 27 अगस्त को एक साइक्लोथोन रैली 3.0 का आयोजन किया गया. इसी क्रम में धनबाद में यह आयोजन किया गया. जिसमें 40 बच्चों ने भाग लिया.साइक्लोथोन कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम शीतल बिलासिया, अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, ललित अग्रवाल, शेखर मोदी, राहुल मजरिया, विष्णु भीमसरिया और साथ ही साथ झरिया समृद्धि शाखा के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा.




