Dhanbad

धनबाद: ट्रैफिक पुलिस व टोटो चालक मारपीट की घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस हुई रेस, दर्जनों टोटो और ऑटो को पकड़ा

Dhanbad: ट्रैफिक पुलिस की पिटाई के बाद शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने दर्जनों टोटो चालको सहित टेंपो चालको को पकड़ा. वहीं टोटो चालक धनंजय कुमार रविदास का कहना है की गाड़ी के कागजात है, उसके बाद भी पुलिस पकड़ कर ले आई है. कल जो झगड़ा हुआ है, ट्रैफिक पुलिस और टोटो चालक के बीच के बाद ट्रैफिक पुलिस सभी टोटो वाले को पकड़ कर थाना ले आई है. कहा की मारपीट किया कोई और सजा हमलोग भुगत रहे है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: पुराना बाजार में ट्रैफिक जवान व टोटो चालक के बीच जमकर हुई हाथापाई

वहीं इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार का कहना है की आरक्षी शिव पूजन पांडेय के साथ शुक्रवार को टोटो चालकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था. शिवपूजन पांडेय के द्वारा बैंक मोड़ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके एवज में दो युवकों को पकड़कर कारवाई की जा रही है. वही शनिवार को दर्जनों ऑटो और टोटो को पकड़ा गया है. कहा एमवीआई एक्ट का जो भी पालन नहीं कर रहे उन सभी पर कार्रवाई की गई है.

रूट का होगा निर्धारण, कमेटी का हुआ गठन

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया की उपायुक्त के द्वारा टोटो और ऑटो के रूट के लिए एक कमिटी का गठन किया गया है. जिसमे एसडीओ, जिला परिवहन पदाधिकारी, यातायात पदाधिकारी, नगर निगम को इस कमेटी में रखा गया है. इनको निर्देशित किया गया है कि शहर में कितना टोटो और ऑटो चलेगा इसका विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित करने को उपायुक्त ने कहा है. बहुत जल्द इस संबंध में एसडीओ के द्वारा बैठक की जाएगी. जिसमें इन सभी मुद्दों पर चर्चा होने के बाद प्रतिवेदन समर्पित किया जाएगा. धनबाद शहर में ऑटो और टोटो का रूट निर्धारण किया जाएगा. यह सारी बातें एसडीओ के द्वारा बैठक में तय की जाएगी. किस रूट में ऑटो और टोटो का परिचालन होगा और किस रूट में ऑटो और टोटो का परिचालन प्रतिबंधित होगा.

 

Related Articles

Back to top button