Education & CareerRanchi

सहायक प्राध्यापक बहाली का विरोध करेंगे पीएचडी छात्र

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा सहायक प्राध्यापक बहाली प्रक्रिया के विरोध में शुक्रवार को शोधार्थी (पीएचडी) छात्र आंदोलन करेंगे. इस आंदोलन के तहत शुक्रवार को छात्र रांची विश्वविद्यालय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे.

शोधार्थी छात्र संगठन के डॉ रिंकू शाहन ने न्यूज विंग को बताया कि बहाली प्रक्रिया में काफी त्रुटी है. इसके विरोध में शुक्रवार को आंदोलन किया जायेगा. आंदोलन के दौरान छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते हुये कक्षाएं बंद करायी जयेगी. छात्रों की मांगों को अगर नजरअंदाज किया गया, तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःमगध कोलियरीः साइडिंग के बदले अवैध डिपो में कोयला जमा कर रही ट्रांसपोर्ट कंपनियां

रांची विश्वविद्यालय (आरयू) के दर्जनभर अनुबंधकर्मी नियमों की अनदेखी कर रांची विश्वविद्यालयों में योगदान दे रहे हैं. कई विभागों के र्क्लक, सहायक और लाइबेरियन अन्य कॉलेजों में अनुबंध शिक्षक के रूप में कार्य कर रहे हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन को भी इस बात की सूचना है कि ये अनुबंधकर्मी एक स्थान के अलावे कई विश्वविद्यालय के ही विभिन्न कॉलेजों में अनुबंध पर कार्य कर रहे हैं. वहीं इन अनुबंध कर्मियों को दो जगहों से विश्वविद्यालय द्वारा मानदेय भी प्रदान किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःप्रिया सिंह की हत्या की वजह प्रधानमंत्री आवास योजना में हुए 1.80 करोड़ का घोटाला तो नहीं

क्या है मामला

ज्ञात हो कि जेपीएससी द्वारा सहायक प्रध्यापक बहाली प्रक्रिया आरंभ की गयी है. छात्र संगठनों की मानें तो विज्ञापन में कई सारी त्रुटियां हैं, जो झारखंड के छात्रों के अनुकूल नहीं है. साथ ही इस विज्ञापन में यूजीसी के नियमों की अनदेखी की गयी है.

छात्रों का कहना है बहाली प्रक्रिया 1978 के नियमों के आधार पर सीटों की संख्या निकाली गयी है. बहाली प्रक्रिया 2008 के नियमों के अनुसार होना चाहिए. ताकि अधिक पदों पर बहाली प्रक्रिया संभव हो सके. छात्रों का एक दल का कहना है कि यूजीसी के अनुरूप छात्र एवं शिक्षकों के अनुपात में शिक्षकों की बहाली नहीं निकाली गयी है और न ही बैकलॉग बहाली में इसका ख्याल रखा गया है. चयन प्रक्रिया में 85 नंबर योग्यता एवं 15 नबंर साक्षात्कार पर रखा गया है जो कि यूसीजी के अनुरूप नहीं है.

Related Articles

Back to top button