Bihar

मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी 2.57 लाख की ले रहा था रिश्वत, गिरफ्तार

Patna : बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने सहरसा जिले के मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर दो लाख 57 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद राजीव के घर की तलाशी के क्रम में उनके आवास से एक लाख 93 हजार रूपये की अतिरिक्त राशि बरामद की गई.

मास्टर रोल निर्गत करने व राशि का भुगतान करने के एवज में मांगा था रिश्वत

पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार यादव नाम के एक व्यक्ति ने इस बात की शिकायत की थी. शिकायतकर्ता सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना अंतर्गत सरौजा गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि  राजीव रंजन द्वारा मास्टर रोल निर्गत करने एवं राशि का भुगतान करने के एवज में उनसे रिश्वत के तौर पर दो लाख 57 हजार रूपये की मांग की जा रही है.

घर से किया गया गिरफ्तार

राजेश की शिकायत के सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाए गए. जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक गोपाल पासवान के नेतृत्व में ब्यूरो की एक टीम ने आरोपी राजीव रंजन जो कि सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड मरनेगा कार्यक्रम पदाधिकारी के प्रभार में भी हैं, को सहरसा जिला के कायस्थ टोला स्थित उनके मकान पर दो लाख 57 हजार रूपये रिश्वत के तौर पर लेते हुए को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button