Crime NewsJharkhandRanchi

रांची : नौकरी के नाम पर ठगी करने की आरोपी कंपनी को सील कर जांच करने का आदेश

Ranchi : मुथू ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा कथित रूप से सैकड़ों बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करने के मामले को लेकर बुधवार को ग्रामीण एसपी ने कांके थाना को चार्ज लेने को कहा. कंपनी द्वारा जो यस बैंक के अकाउंट नंबर, जिसमें सब लेन-देन हुआ, उसे तुरंत सीज करने का आदेश दिया. साथ ही साथ कांके में जहां कंपनी का ऑफिस था, ग्रामीण एसपी ने उसे सील करने का आदेश दिया.

साइबर क्राइम इंचार्ज को दी गयी जानकारी

ठगी के शिकार हुए लोगों द्वारा ठगी के मामले की पूरी जानकारी साइबर क्राइम इंचार्ज को दी गयी. उसके बाद  साइबर क्राइम ऑफिस में सारे दस्तावेज जमा किये गये. झारखंड, बिहार, बंगाल, ओड़िशा के लगभग 300 लोगों से ठगी किये जाने का आरोप है. आरोप है कि मुथू ओवरसीज कंपनी द्वारा 100 लोगों का ओरिजिनल पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है, जिससे पीड़ित सभी बेरोजगार परेशान हैं.

इसे भी पढ़ें- युवाओं को नौकरी देने का विज्ञापन निकालनेवाला संस्थान निकला फर्जी

कांके थाना पर लापरवाही  बरतने का आरोप

भुक्तभोगियों ने बताया कि इस मामले में कांके थाना की पुलिस की लापरवाही का भी मामला सामने आया है. बहुत बार थाना के लोगों को कंपनी के ऑफिस में देखा गया है. भुक्तभोगियों के मुताबिक, मंगलवार को जब एफआईआर करने भुक्तभोगी गये, तो उन्हें थानेदार द्वारा बदतमीजी से बात करते हुए जाने को कहा गया. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सभी भुक्तभोगी थाना में ही थे. भुक्तभोगियों का कहना है कि अगर मंगलवार को ही मोबाइल नंबर ट्रेस कर लिया जाता, तो कुछ अपराधी पकड़ लिये जाते, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की.

इसे भी पढ़ें- केस उठाने को लेकर सहायक विद्युत अभियंता के साथ मारपीट का आरोप

क्या कहते हैं ग्रामीण एसपी

ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि पूरे मामले में कांके थाना को जांच करने का आदेश दिया गया है. मुथू ओवरसीज कंपनी के कार्यालय को सील और लेन-देन हुए अकाउंट नंबर को सीज करने का भी आदेश साइबर क्राइम थाना को दिया गया है.

Related Articles

Back to top button