JharkhandRanchi

रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट हुए लालू प्रसाद, मिलेगी हर आधुनिक सुविधा

Ranchi : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को उनकी मांग के अनुरूप रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. बुधवार की रात करीब आठ बजे लालू प्रसाद यादव को रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया. उन्हें पेइंग वार्ड के कमरा नंबर 11 उपलब्ध कराया गया है. गौरतलब है कि राजद सुप्रीमो ने रिम्स प्रबंधन से पेइंग वार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी, जिसके बाद रिम्स प्रबंधन ने जेल और जिला प्रशासन से इसके लिए दिशा-निर्देश मांगा था. जेल प्रशासन की ओर से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही लालू प्रसाद को पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें- सीएम ने चीन में कहा- झारखंड में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश के लिए आगे आयें

मिलेगी हर सुविधा, हर पल चिकित्सकों की टीम रहेगी मौजूद

रिम्स का पेइंग वार्ड हर प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से लैस है. यह वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है. इसके अलावा टीवी, फ्रिज भी वार्ड में उपलब्ध हैं. इस वार्ड के लिए मरीज को प्रतिदिन 1000 रुपये शुल्क अदा करने पड़ते हैं. शुल्क अदा करने की बात पहले ही विधायक भोला यादव ने स्पष्ट कर दी थी. उन्होंने कहा था कि पार्टी पेइंग वार्ड का खर्च वहन करेगी.

इसे भी पढ़ें- विकास की वर्तमान अवधारणा शोषकों की अवधारणा है : घनश्याम

टॉयलेट से बदबू आने की थी शिकायत

लालू प्रसाद को इससे पहले प्राइवेट कमरा संख्या 3 में रखा गया था, जहां लालू प्रसाद ने टॉयलेट से बदबू आने की शिकायत करते हुए पेइंग वार्ड उपलब्ध कराने की मांग की थी. लालू प्रसाद के अटेंडेंट भोला यादव ने कहा था कि लालू के वार्ड के टॉयलेट के पाइप में कुछ जाम है, इसे निकालने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन नहीं निकल सका. इसके अलावा इस वार्ड में लालू को टहलने में भी समस्या आती थी. हर वक्त कोई न कोई व्यक्ति अपना और अपने परिजनों के इलाज के लिए आता रहता था, जिससे वह कमरे से निकल नहीं पाते थे. पेइंग वार्ड में वह आराम से टहल भी सकेंगे.

इसे भी पढ़ें- श्रम कानूनों में मालिकपक्षीय संशोधन रद्द  किया जाये : शुभेंदु सेन

रहती है चिकित्सकों की टीम

पेइंग वार्ड में हर वक्त चिकित्सकों की एक टीम होती है, जो हर पल मरीज का ख्याल रखती है. लालू प्रसाद का भी ख्याल रखने के लिए यह टीम मौजूद होगी. साथ ही, डॉ उमेश प्रसाद की टीम भी उनकी रूटीन जांच करती रहेगी.

Related Articles

Back to top button