JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

कृषि निदेशक, उत्पाद आयुक्त सहित एक दर्जन रिक्त पदों पर IAS की होगी पोस्टिंग , सूची सीएम के पास

Ranchi: राज्य में एक दर्जन से अधिक आईएएस अफसरों के तबादले की तैयारी की जा रही है. इनमें 10 ऐसे अफसर हैं जो अभी पदस्थापन की प्रतीक्षा में है इनकी पोस्टिंग की जायेगी. कार्मिक विभाग ने निदेशक कृषि, उत्पाद आयुक्त, आईएएस अधिकारी के.श्रीनिवासन सहित अन्य अफसरों की सूची तैयार करके राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सहमति के लिए भेजा है. यह माना जा रहा था कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद इनके तबादले की अधिसूचना जारी होगी लेकिन फाइल डाउन नहीं हो सका.इस संबंध में 15अगस्त के बाद ही फैसला लिए जाने की उम्मीद है.

बता दें कि निदेशक कृषि के पद रिक्त रहने की वजह से राज्य में कृषि का कार्य प्रभावित हो रहा है. राज्य सुखाड़ की ओर भी जा रहा है, ऐसे में निदेशक के नहीं रहने के कारण सूखाग्रस्त इलाके में सूखा राहत के लिए कार्ययोजना नहीं बन पा रही है. इसी तरह उत्पाद आयुक्त भी अभी नहीं है. इस वजह से शराब से जुड़े नीतिगत निर्णय लेने में परेशानी हो रही है. राजस्व उगाही का कार्य भी प्रभावित हो रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार कार्मिक विभाग ने रिक्त पड़े विभाग की सूची तैयार की है और सरकार को पोस्टिंग के लिए अनुशंसा के लिए भेजा है. जल्द ही इन रिक्त पदों पर पोस्टिंग की जायेगी.

Related Articles

Back to top button