Ranchi

एचईसी गेट पर संयुक्त ट्रेड यूनियनों की ओर से सभा का आयोजन

Ranchi: संयुक्त ट्रेड यूनियनों के मंच की ओर से राजभवन मे दस अगस्त को मजदूर महापड़ाव का आयोजन किया गया है. महापड़ाव के लिए प्रचार चलाया जा रहा है. जिसके तहत सोमवार को एचईसी परिसर मे सभा  बुलायी गयी.  इसकी जानकारी देते हुए सीटू के सीटू के प्रकाश विप्लव ने कहा कि एचईसी के मजदूरों को 18 महीने से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है. एक तरफ केंद्र सरकार ‘चंद्रयान‘ की सफलता का श्रेय ले रही है, दूसरी तरफ उसके पुर्जे बनाने वाले एचईसी मजदूर सड़क पर आने के लिए मजबूर हैं. सरकारी उपक्रमों को औने पौने दाम बेचने की नीति जनता के लिए घातक सिद्ध हो रही है. ऐसी स्थिति में सभा ने संकल्प लिया कि अगर 25 अगस्त तक भुगतान की योजना नहीं बनती तो एचईसी मजदूर सभी साथी यूनियनों के संयुक्त बैनर तले राजभवन पर धरना और घेराव की तैयारी करेंगे. साथ ही 10 अगस्त के महापड़ाव में एचईसी को बचाने के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा. जहां भारी मात्रा में एचईसी कर्मी भाग लेंगे. सभा को सीटू के कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह, कोषाध्यक्ष अनिर्बान बोस, प्रतीक मिश्रा, एटक के महासचिव अशोक यादव, कोषध्यक्ष लालदेव सिंह; एक्टू के महासचिव शुभेंदु सेन; बेफी के एम.एल सिंह, कनक चौधरी एवं राजेंद्र राम, हरेंद्र यादव समेत अन्य ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: शहरी इलाके में अतिक्रमण समस्या है या लोगों का अधिकार, स्वयं भी तो कीजिए विचार…

Related Articles

Back to top button