
Ranchi : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा चार अंचल अधिकारियों (सीओ) के पदस्थापन को विलोपित किया गया है. ज्ञात हो कि 23 अगस्त 2018 को विभाग की ओर से कई अंचल अधिकारियों का तबादला किया गया था. इसके आलोक में शुक्रवार को पुनः विभाग की ओर से चार अंचलाधिकारियों के पदस्थापन को विलोपित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें- जामताड़ा एसपी जया राय पर एक और मुकदमा, पिंकी के बाद राजकुमारी ने दर्ज कराया शिकायतवाद
ये हैं वे चार सीओ
- बैद्यनाथ कांति, अंचल अधिकारी गढ़वा सदर के अंचल अधिकारी नगड़ी रांची के पद पर पदस्थापन को विलोपित किया गया है.
- दिवाकर प्रसाद चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, अंचलाधिकारी नगड़ी रांची के अंचलाधिकारी गढ़वा सदर के पद पर किये गये पदस्थापन को विलोपित किया गया है.
- राजेश कुमार, अंचलाधिकारी ओरमांझी के अंचल अधिकारी नारायणपुर जामताड़ा के पद पर किये गये पदस्थापन को विलोपित किया गया है.
- मनोज कुमार दीक्षित, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के अंचल अधिकारी ओरमांझी रांची के पद पर किये गये पदस्थापन को विलोपित किया गया है.




