GiridihJharkhandLead NewsNEWS

गिरिडीह: बराकर नदी हादसे में घायल मार्केटिंग ऑफिसर की मौत

Giridih: बराकर नदी हादसे के घायल मार्केटिंग ऑफिसर की आज अहले सुबह मौत हो गई. बता दें कि रांची से गिरिडीह आ रही यात्री बस सम्राट शनिवार रात करीब नौ बजे गिरिडीह डुमरी रोड स्थित बराकर नदी में हादसे का शिकार हुई, और 55 फीट ऊंचा पुल का रेलिंग को तोड़ते हुए सीधा नदी में जा गिरी. इस हादसे में देर रात तीन यात्रियों की मौत हुई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए है. वहीं रविवार की सुबह सौरव सिन्हा का इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक सौरभ 28 साल के थे, और चाईबासा में मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे.

जानकारी के अनुसार सौरभ का भाई सागर सिन्हा भी इसी बस हादसे का शिकार हुआ. दोनों भाई रांची से गिरिडीह इसी बस में आ रहा थे. अब तक  मृतकों में शहर के बक्सीडीह रोड निवासी और कृषि विभाग में कार्यरत संतोष अग्रवाल, व्हीटी बाजार निवासी मानिक चंद्र गुप्ता, राजेंद्र नगर निवासी सौरभ सिन्हा की पहचान हो पायी है, जबकि चौथे यात्री की पहचान नहीं होने की बात सामने आई है. देर रात हुई घटना के बाद से घटनास्थल से लेकर शहर में अफरा तफरी का माहोल रहा. हादसे में यात्री बस के ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है.

इसे भी पढ़ें: BREAKING : गिरिडीह के बराकर नदी में यात्री बस गिरी, 3 की मौत, एक दर्जन से अधिक लोग घायल

Related Articles

Back to top button