Ramgarh

रामगढ़ छावनी परिषद की सीईओ एमएस हरिविजय का तबादला, अनंत प्रकाश होंगे नए अधिशासी अधिकारी

Ramgarh: छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी एमएस हरीविजय का तबादला कर दिया गया है. रक्षा मंत्रालय के रक्षा संपदा महानिदेशालय द्वारा सोमवार को भारतीय रक्षा संपदा सेवा के 23 अधिकारियों के तबादला की सूची जारी की गयी है. जारी सूची के अनुसार छावनी परिषद रामगढ़ के मुख्य अधिशासी अधिकारी एमएस हरिविजय का तबादला करते हुये उन्हें रक्षा संपदा पदाधिकारी अहमदाबाद बनाया गया है. वहीं रक्षा संपदा पदाधिकारी अहमदाबाद में पदस्थापित अनंत आकाश को छावनी परिषद रामगढ़ का मुख्य अधिशासी अधिकारी पद पर तबादला किया गया है.


इसे भी पढ़ें: विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में नियोजन नीति का उठाया मामला, नियुक्ति में झारखंडियों को मिले 90% आरक्षण

Related Articles

Back to top button