GiridihJharkhand

BSNL ठेका श्रमिकों को पांच माह से नहीं मिली मजदूरी, दिया धरना

Giridih : अपनी पांच माह की बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को गिरिडीह बीएसएनएल कार्यालय के समक्ष मजदूरों ने धरना दिया. मजदूरों ने बीएसएनएल प्रबंधक से तत्काल बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग की. भाकपा माले समर्थित एक्टू ने बीएसएनएल ठेका मजदूरों के इस आंदोलन को पूर्ण समर्थन देते हुए तत्काल उनकी सभी बकाया मजदूरी का भुगतान करने और श्रम कानूनों के मुताबिक उन्हें सारी सुविधाएं देने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- चालान में अत्यधिक राशि काटे जाने के विरोध में ई-रिक्शा संघ ने किया प्रदर्शन

‘भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण हुई यह दुर्दशा’

भाकपा माले की राज्य कमिटी सदस्य राजेश यादव और जिला कमिटी सदस्य राजेश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण ही ठेका मजदूरों की यह दुर्दशा हुई है. सरकार लगातार मजदूर हितों की अनदेखी कर रही है. वहीं ठेकेदारों को इनका शोषण करने की खुली छूट दे रखी है. एक तो इनके पांच महीने का वेतन बकाया है, ऊपर से इन्हें छंटनी की धमकी दी जाती है. दूसरी ओर सरकार निजी मोबाइल कंपनियों को बढ़ावा देकर बीएसएनएल को पूरी तरह से चौपट करने में लगी हुई है. उन्होंने बताया कि हजारीबाग सहायक श्रम आयुक्त के पत्र के आधार पर 15 दिनों के अंदर बकाया मजदूरी का आश्वासन दिया गया है. अगर 15 दिनों के अंदर बकाया का भुगतान नहीं होता है, तो मजदूर नये सिरे से संगठित होकर पुनः आंदोलन शुरू करेंगे.

इसे भी पढ़ें- सभी सिटी मैनेजरों का वेतन बंद करना गलत, संबंधित लोगों पर होगी कार्रवाई : आशीष सिंहमार

ये थे मौजूद

धरना कार्यक्रम में मजदूरों की यूनियन के संयोजक अमित उपाध्याय, मो. शाहनवाज, शिवा कुमार, राजेश वर्णवाल, मोहम्मद जाकिर, सुनील कुमार, भोला मंडल, सुनील कुमार, देव नारायण, संदीप कुमार, उपेंद्र कुमार, निर्मल कुमार, प्रदीप राम, शोएब अंसारी, दीपू राम, जिबलाल राम, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संदीप राम, कालेश्वर कुमार, काशी, निरंजन, अयूब, बासदेव समेत कई ठेका मजदूर मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button