JharkhandRanchi

फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करने जा रहा रेलवे, यात्रियों को मिलेगी राहत

Ranchi : भारतीय रेलवे अगले महीने फ्लेक्सी फेयर योजना में बदलाव करने जा रही है. जिससे कि रेल यात्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी. फिलहाल कुछ प्रीमियम ट्रेनों के लिए यात्रियों को हवाई यात्रा के बराबर किराया देना पढ़ रहा है. रेलवे के अधिकारी ने बताया कि रेल मंत्रालय प्रयोग के रूप में कम भीड़ के दौरान कुछ ट्रेनों में अस्थाई रूप से फ्लेक्सी फेयर योजना बंद करने की तैयारी कर रहा है.

योजना को संशोधित करने पर होगा विचार

फ्लेक्सी फेयर में पहली 10% बर्थ समान किराए पर बुक होती है. इसके बाद प्रत्येक 10% की बुकिंग के साथ 10% किराया भी बढ़ जाता है. 50% बुक होने के बाद बाकी सीटें सामान्य किराए से डेढ़ गुना ज्यादा कीमत पर बुक होती हैं. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अन्य विकल्प योजना को संशोधित करने पर भी विचार किया जा रहा है. जो नियम समान ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है .इसमें 50% सीट वास्तविक मूल्य से 15% से ज्यादा कीमत पर बेची जाती है, इसके बाद प्रत्येक 10% पर दामों में बदलाव हो जाता है. नए नियम के तहत सरकार कम व्यस्त मार्गों पर विशेष छूट देने का विकल्प पर भी विचार कर रही है.

क्या है फ्लेक्सी फेयर सिस्टम

फ्लेक्सी फेयर सिस्टम शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों में लागू किया गया है. इस सिस्टम के अंतर्गत ट्रेनों में 40% सीट भर जाने पर बाकी बची हुई सीटों पर 10% से अधिक किराया लगता है.

इसे भी पढ़ें- सुषमा स्वराज ने कहा था इजरायल दौरे से रणधीर सिंह का नाम हटा किसानों को भेज दीजिए : डीएन चौधरी

लोकसभा में भी उठा था फ्लेक्सी फेयर का मामला

फ्लेक्सी फेयर का मामला लोकसभा में भी उठा था. फ्लेक्सी फेयर के संबंध में रेल राज्य मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि रेलवे फ्लेक्सी फेयर की योजना में बदलाव कर सकता है. मंत्री ने कहा था कि विशेष कमेटी ने आम सिफारिशें की है. इनके मुताबिक अगर ट्रेन में सीट खाली रहती है, तो टिकट की कीमत घटायी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें- IAS महकमा भी विवादों से नहीं अछूता, ब्यूरोक्रेसी की सरकार से ठनी

Related Articles

Back to top button