DeogharJharkhandLead News

देवघर एयरपोर्ट के पास 39 कछुओं के साथ तीन गिरफ्तार

Ranchi : देवघर एयरपोर्ट के पास से 39 कछुओं के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि कुंडा थाना क्षेत्र स्थित देवघर एयरपोर्ट के पास तीन व्यक्ति कछुओं को पकड़ कर अवैध रूप से खरीद बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर देवघर हवाई अड्डा पर तैनात सुरक्षाबल ने रोका. इसी दौरान कुंडा थाना के गश्ती दल ने मौके पर पहुंच कर तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली. पुलिस ने आरोपियों के पास से 39 कछुए बरामद किये. सभी आरोपियों को कुंडा थाना लाया गया. मामले की सूचना वन विभाग के वरीय पदाधिकारी को दी गई. वन विभाग के कर्मी ने सभी कछुओं को जब्त कर लिया.

इसे भी पढ़ें – देवघर: इनर व्हील ने कुष्ठ आश्रम के आस-पास चलाया स्वच्छता अभियान

Related Articles

Back to top button