Deoghar

देवघर: इनर व्हील ने कुष्ठ आश्रम के आस-पास चलाया स्वच्छता अभियान

Deoghar: शनिवार को इनर व्हील क्लब देवघर द्वारा अडॉप्ट ए मिशन एवं लीड द यूथ वर्टिकल के तहत कुष्ठ आश्रम में तालाब सफ़ाई की गई. इस ज़िम्मेवारी को निभाते हुए अध्यक्षा सारिका साह के नेतृत्व में दोबारा तालाब की सफ़ाई कराई गई एवं तालाब के किनारे पौधा रोपण भी किया गया. आज सफ़ाई अभियान एवं वृक्षारोपण  में युवा वर्ग को भी जोड़ने की कोशिश की गई है ताकि वो लोग भी समाजसेवा से जुड़ सके एवं अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर बाहरी दुनिया के  साथ तादात्म्य स्थापित कर सके. अध्यक्षा  ने बताया कि तालाब को एक स्वच्छ और सुंदर रूप दिया जाएगा. हमारा मकसद तालाब को सिर्फ स्वच्छ बनाना ही  नहीं है अपितु आम लोगों को भी तालाबों के महत्व के प्रति जागरूक करना है. जल है तो कल है, जल ही जीवन है.

इनर व्हील क्लब द्वारा तालाब के किनारों पर जामुन, महोगानी, नीम, कटहल, शीशम, नीबू आदि के पौधे लगाए गये. इनर व्हील द्वारा पहला सफ़ाई अभियान नगर निगम के सौजन्य से कराया गया था. जिसमें क़रीब 12 ट्रैक्टर प्लास्टिक एवं कचरे का उठाव किया गया था. इनर व्हील द्वारा नगर निगम से जेसीबी मशीन द्वारा तालाब को थोडा और गहरा करने का अनुरोध किया गया है ताकि तालाब में मछली पालन किया जा सके और कुष्ठ रोगियों को अपने तालाब का ही मछली खाने को मिल सके. देवघर देवघर नगर निगम के द्वारा तालाब को गहरा करने का आश्वाशन भी दिया गया कि इसे अविलंब पूरा किया जाएगा. आज की सफ़ाई अभियान में श्रमदान करने वाले युवाओं के नाम प्रद्युम्न, लावण्या, सुयश, ओजस्वी, ईशिता, राहुल, राजन, अनुराग आदि शामिल हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्षा के साथ आईपीपी सरिता अग्रवाल, सदस्य बेबी रोमा, कंचन मूर्ति एवं कुष्ठ आश्रम के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद और समस्त कॉलोनी के लोगों ने सहयोग किया. उक्त जानकारी क्लब की एडिटर कंचन मूर्ति साह ने दिया.

Related Articles

Back to top button