JharkhandLead NewsRanchi

शिवराज सिंह चौहान के तर्ज पर हेमन्त सोरेन भी बर्बरता की शिकार हजारों आदिवासी मूलवासी बेटियों के परिजनों से माफी मांग कर प्रायश्चित करें- प्रतुल शाहदेव

Ranchi: भाजपा ने एक बार फिर से सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोलते हुए उनसे उनके कार्यकाल के दौरान बर्बरता की शिकार हुई हजारों आदिवासी मूलवासी बेटियों के परिजनों से माफी मांगने को कहा है.भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सरकार पर बड़ा हमला बोला.

प्रतुल ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान ने बर्बरता का शिकार आदिवासी युवक के पैर धोते हुए पानी को सर पर लगाया था.उस राक्षस दरिन्दे के घर को बुलडोजर से तोड़ दिया गया.चौहान जी के शब्द थे-‘मन दु:खी है; दशमत जी आपकी पीड़ा बाँटने का यह प्रयास है, आपसे माफी भी माँगता हूँ, मेरे लिए जनता ही भगवान है!’

प्रतुल ने कहा कि हेमन्त सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है.नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार हेमन्त सरकार के शासनकाल में 5000 से ज्यादा बेटियों की इज्जत लूटी गई है.कहीं किसी बेटी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जला दिया गया तो कहीं किसी को जिंदा फांसी पर लटका दिया गया.प्रतुल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि हजार से ज़्यादा की संख्या में आदिवासी बेटियां भी उनके शासन काल के दौरान बलात्कार की शिकार हुई हैं.

प्रतुल ने कहा कि दुमका और बरहेट में भी आदिवासी,गैर आदिवासी बेटियों को जिंदा जलाया गया,फांसी पर लटकाया गया, टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया.मुख्यमंत्री में संवेदनशीलता होती तो इन बेटियों के घर जाकर परिजनों से माफी मांगने का साहस जुटाया होता तो परिजनों की भी बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हिम्मत बढ़ती.प्रशासन भी और सजग होता. लेकिन पूरे झारखंड की तो बात छोड़िए मुख्यमंत्री दुमका और बरहेट के अपने क्षेत्र में भी नहीं गए.

Related Articles

Back to top button