
Ranchi: राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आय एवं परिसंपति प्रमाण पत्र देने के लिए समय सीमा निर्धारित किया है. इसे झारखंड राज्य सेवा की गारंटी के अंतर्गत लाया गया है. इसके तहत EWS के आय प्रमाण पत्र के लिए अंचल अधिकारी को नामित किया गया है. इसके साथ ही आवेदन प्राप्त करने के तीस दिनों के अंदर इसे निर्गत भी कर देने का निर्देश दिया गया है. निर्गत नहीं होने की स्थिति में प्रथम अपीलीय पदाधिकारी अनुमंडल पदाधिकारी को बनाया गया है जो 15 दिनों में इसे निष्पादित कर देंगे. द्धितीय अपीलीय पदाधिकारी उपायुक्त होंगे जो इसे 15 कार्य दिवस में निष्पादित करेंगे. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.
इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने रेवेन्यू सेक्रेटरी को प्रतिशपथ पत्र दाखिल करने अन्यथा डिप्टी रजिस्ट्रार वैभव मणि त्रिपाठी को सशरीर उपस्थित होने का दिया निर्देश




