
Hazaribagh: गिद्दी थाना क्षेत्र में 13 दिन पहले जियो टावरों से 5-5 बैटरी की चोरी की घटना मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में घटना में शामिल 2 लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं रांची के रिंगरोड स्थित ग्राम टुण्डुल के एक कबाड़ी दुकान से गिरफ्तार लोगों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो बैटरी को भी बरामद किया है. पुलिस की ओर से हुई इस कार्रवाई में गिद्दी थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू एसआई गौतम कुमार, पुलिस रिजर्व गार्ड व जिला हजारीबाग की विशेष टीम शामिल थी. इस संबंध में पुलिस ने बताया कि बीते 22/23 जून 2023 की रात्रि में रेलीगड़ा व गिद्दी सी टावर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसे 24 जून 23 कांड संख्या 88/23 दर्ज कर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस अधिकारी बड़कागांव के निर्देश पर जांच पड़ताल किया गया.0 जिसमें जिला रामगढ़, बोकारो, गुमला से भी टावर बैटरी चोरी मामला सामने आया था.

टावरों के समीप सीसीटीवी की जांच पड़ताल के बाद जिला लोहरदगा के थाना कैरो, ग्राम गाराडीह में छापामारी कर बाबर अंसारी, मुस्ताक अंसारी को गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर प्रयुक्त सफेद रंग की हुंडई आई 20 जेएच 01बीएल 8067 बरामद हुआ। जबकि रांची रिंगरोड ग्राम टुण्डुल के एक कबाड़ी से दो बैटरी भी मिले। ये दोनों पकड़ाए अभियुक्त दूसरे राज्य के टावर कंपनी में काम करते थे। बीते फरवरी 2023 को वापस लौटे थे. इसके बाद जून महीना से मोबाइल टावरों की बैटरी चोरी और बेचने का काम करने लगे। क्योंकि उन्हें पता था कि टावरों की बैटरी काफी महंगी मिलती थी। गिद्दी पुलिस ने 15 इंच की एक बैटरी, साढ़े 17 इंच की एक बैटरी, एट हुंडई सफेद कार, दो एंड्राइड मोबाइल फोन बरामद किया हैं। बताया जाता है कि दोनों रेलीगढ़ा-गिद्दी सी टावरों से 5-5 बैटरी कुल करीब आठ लाख की बैटरी चोरी हुई थी। इधर छापामारी के बाद केवल 2 बैटरी एक लाख 60 हजार के ही बरामद हो पाए हैं।




