JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

IAS के. श्रीनिवासन को किया गया संटिंग, देंगे कार्मिक में योगदान, हो गए प्रभार रहित

Ranchi: आईएएस अधिकारी के. श्रीनिवासन को सरकार ने प्रभार रहित कर दिया है. उन्हें कार्मिक विभाग में योगदान देने के लिए कहा गया है. हाल ही में अलग-अलग मामलों में सरकार की तरफ से उन्हें तीन तरह का शो-कॉज किया गया था. उनपर कैबिनेट के फैसलों में छेड़छाड़ करने समेत, छात्रों में साईकिल वितरण को लेकर कई तरह के गंभीर आरोप लगे थे. इससे पहले भी जब वो खान विभाग के सचिव थे, तो उनपर काफी गंभीर आरोप लगे थे. वो हमेशा विवादों में रहे. तत्कालीन चाईबासा डीसी रहते हुए भी उनपर कई तरह के आरोप लगे. पूर्व मंत्री सरयू राय की तरफ से भी उनपर कई आरोप लगाए गए. अब उनकी जगह पर कल्याण विभाग का प्रभार पंचायती राज के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का को प्रभार दिया गया है. वहीं परिवहन सचिव और आयुक्त का प्रभार कृपानंद झा को दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद पर हमला करने वालों की कार बरामद, हिरासत में 4 संदिग्ध

Related Articles

Back to top button