JharkhandPalamu

 प्रकृति के साथ छेड़छाड़ बनेगा पतन का कारण : डीआइजी

Palamu  : प्राकृतिक संपदाओं के नष्ट होने से लगातार पर्यावरण का संतुलन बिगड़ना चिंताजनक है. प्रकृति के साथ छेड़छाड़ प्रकृतिक के पतन का कारण बन सकता है. उक्त बातें पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी विपुल शुक्ला ने कही. वे सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि जिले के छत्तरपुर प्रखंड अंतर्गत गुलाबचन्द प्रसाद अग्रवाल कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ’वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- 12 घंटे में निजी खर्च से करुंगा बेलडाही डैम का जीर्णोद्धार : अभिमन्यु सिंह

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें

उन्होंने कहा कि पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ करने के कारण आज तरह-तरह की बीमारियां फैल रही हैं. लोग अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रहे हैं. पेड़ काटे जा रहे हैं, पहाड़ नष्ट हो रहे हैं. जिस तरह लोग अपने आप को बचा कर चलते हैं, उसी तरह पेड़-पौधों को भी बचाना होगा, तभी मानव सभ्यता का वजूद बना रहेगा. जिस तरह से जीने के लिए भोजन जरूरी है उसी तरह जीवन के लिए ऑक्सीजन भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर कालेज में 9 हजार बच्चे पढ़ायी कर रहे हैं तो एक बच्चा एक-एक पौधा लगायेगा तो 9 हजार पौधे लग जायेंगे. बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाने के लिए प्रेरित करें.

इसे भी पढ़ें- पानपोष में ट्रेन की चपेट में आने से 4 कावंरियों की मौत

आने वाले दिनों में ग्लोवल वर्मिंग के कारण बहुत असर पड़ेगा

नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉक्टर पवन कुमार पोद्दार ने सुदूरवर्ती इलाके में कालेज खोलने पर प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए पर्यावरण संतुलन बिगड़ने से होने वाले नुकसान की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में जिस तरह से पेड़ों की कटाई हो रही, उससे आने वाले दिनों में ग्लोवल वर्मिंग के कारण बहुत असर पड़ेगा. इसका नतीजा अभी से दिखने लगा है कि कहीं सूखे की स्थिति तो कहीं बाढ़ से परेशानी उत्पन्न हो रही है.

इसे भी पढ़ें- साइबर थाने में जल्द दर्ज नहीं होती FIR, चक्कर काटने को लोग विवश

इन्‍होंने रखे अपने-अपने विचार

संगोष्ठी में छत्तरपुर के डीएसपी शंभु कुमार सिंह, छत्तरपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष मोहन जायसवाल, कालेज के अध्यक्ष एनसी अग्रवाल, प्रो. एससी मिश्रा, लोकपाल मुरारी झा, कालेज सचिव सत्यदेव अग्रवाल, प्रभारी प्राचार्य जीतेन्द्र कुमार, अशोक अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर कई पौधे भी स्कूल परिसर में लगाए गए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button