Ranchi

उत्पाद आयुक्त से मिले उज्ज्वल तिवारी, कहा- 21 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों को शराब परोसे जाने के खिलाफ हो कार्रवाई

Ranchi: झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी ने गुरुवार को उत्पाद आयुक्त, रांची से आज मुलाकात कर पत्र सौंपा. पत्र के जरिये श्री तिवारी ने बीते 17 जून को कांके रिसोर्ट में आयोजित इवेंट कार्यक्रम में 21 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों को शराब परोसे जाने के संबंध में पत्र देकर अवगत कराया. उन्होंने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्ज्वल तिवारी ने पत्र के माध्यम से उत्पाद आयुक्त को बताया कि कांके रिसार्ट, कांके, रांची में 17 जून 2023 को ब्लू स्टोन कंपनी द्वारा आयोजित संगीत कार्यक्रम में 21 वर्ष से कम उम्र के वयस्कों को शराब परोसे जाने की सूचना उन्हें मिली. कार्यक्रम में शराब परोसे जाने को लेकर ही दो पक्षों के बीच मारपीट होने की भी सूचना मिली है. उज्ज्वल तिवारी ने उक्त संदर्भ में संज्ञान लेते हुए आवश्यक अग्रेतर कार्रवाई करने की मांग की उत्पाद आयुक्त से की है. इसके साथ ही मंत्री, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा को भी पत्र के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के 35 शिक्षक हुए प्रोन्नत, कुलपति ने कहा-जिम्मेदारी व कर्तव्यों का भी हो पालन

Related Articles

Back to top button