
Muzaffarnagar : जिले के एक गांव में एक ढाबा मालिक ने एक 14 वर्षीय लड़के के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक यौनाचार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी. क्षेत्र अधिकारी रिजवान अहमद ने बताया कि वह लड़का और उनके दोस्त काँवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार गये थे. रास्ते में पैसे की कमी के कारण उन्होंने एक ढाबे में काम किया. जहां यह घटना घटी.
इसे भी पढ़ें- मोदी सरकार को विश्व में बदनाम करने के लिए सोची समझी साजिश थी ‘अवार्ड वापसी मूवमेंट’
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार की है, जिसके बाद उस लड़के ने शिकायत दर्ज करायी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने पीड़ित लड़के को इस मामले को किसी से बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी. अधिकारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की पुष्टि हुई है. वहीं आरोपी व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें- डीवीसी में स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति का साक्षात्कार स्थगित, मंत्री ने दिया जांच का आदेश
इसे भी पढ़ें- रेस्टोरेंट में सर्विस टैक्स चुकाने को बाध्य नहीं हैं ग्राहक, जबरन लिये जाने पर जा सकते हैं उपभोक्ता फोरम
इसे भी पढ़ें- झारखंड के 88 एनजीओ के दफ्तरों पर छापा, कई आपत्तिजनक कागजात जब्त
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




