BiharNEWS

जदयू का वर्चुअल सम्मेलन, बेस्ट है मोदी-नीतीश की जोड़ी : RCP सिंह

Patna: कोरोना की दूसरी लहर कम होते ही रविवार को जदयू ने वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया. इस दौरान करीब एक हजार प्रमुख नेताओं ने इस वर्चुअल सम्मेलन में भाग लिया. जहां वर्चुअल सम्मेलन की शुरुआत के साथ आरसीपी सिंह ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी को बेस्ट करार दिया है.

 

आरसीपी सिंह ने कहा है कि कोरोना की लहर का मुकाबला जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, वह अद्वितीय है. आरसीपी सिंह ने कहा है कि हम खुशनसीब हैं कि हमारे पास राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व है और बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में है. आरसीपी सिंह ने कहा कि आज भले ही कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ गयी हो. लेकिन हमें तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच सचेत रहने की जरूरत है.

 

आरसीपी सिंह ने वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हमें यह बात ठीक तरीके से समझ लेनी चाहिए कि कोरोना से सिर्फ टीकाकरण ही बचा सकता है. एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने तीसरी लहर को लेकर जो आशंका व्यक्त की है उसके बीच हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कैसे टीकाकरण अभियान को सफल बनाया जाए.

 

इसे भी पढ़ें : मुखिया का इलेक्शन लड़ना है? पहले वैक्सीन लगाओ

 

जेडीयू अध्यक्ष ने कहा कि देश में चेचक और पोलियो जैसी बीमारी पर हमने वैक्सीन के जरिए काबू पाया गया है. चेचक जैसी बीमारी की वजह से एक समय गांव के गांव बर्बाद हो जाते थे लेकिन आज वह दौर गुजर चुका है. आरसीपी सिंह ने कहा कि पहले गर्भवती महिलाओं की मौत हो जाया करती थी लेकिन आज गर्भावस्था की शुरुआत के साथ उन्हें टीका देने का काम शुरू हो जाता है, जो नवजात के जन्म लेने के बाद तक जारी रहता है.

 

आरसीपी सिंह ने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत हम जैसे लोगों ने टीके लगवा लिए है तो आम लोगों को डरने की जरूरत नहीं है. आरसीपी सिंह ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में जनता दल यूनाइटेड महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. कोरोना को लेकर आरसीपी सिंह ने कहा कि अब यह काम सरकार के साथ-साथ राजनीतिक संगठन को भी करना होगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि वैसे बूथ अध्यक्ष जो कोरोना जागरूकता और टीकाकरण अभियान में बढ़िया काम करेंगे, पार्टी उन्हें सम्मानित करेगी.

 

इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में 48 बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, बढ़ा मानव तस्करी का खतरा

Related Articles

Back to top button