
Ranchi: 12 जून से राउरकेला (ओड़िशा) में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गयी है. शनिवार को खेले गये अपने तीसरे मैच में उसने हॉकी यूनिट ऑफ तमिलनाडु को 8-1 से परास्त कर यहां तक का सफर तय किया है. मैच में झारखंड की ओर से नवीन केरकेट्टा ने 2 गोल जबकि अभिषेक तिग्गा, शेट टोपनो, आतिश डाडराय, सुखनाथ गुड़िया, दीपक सोरेंग और फलाबियुस तिर्की ने 1-1 गोल किए. मैच में झारखंड टीम की ओर से शानदार खेल दिखाने वाले दीपक सोरेंग को लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
इसे भी पढ़ें: APCCF कैंपा संजीव कुमार ने गुमला क्षेत्र का किया दौरा, ग्रामीणों को खेती के लिए दिए टूल किट




