Crime NewsGiridih

गिरिडीह: मां नहीं बन पा रही पत्नी की हत्या कर शव जलाया, आरोपी भेजा गया जेल

Giridih: मां नहीं बनने के कारण पहली पत्नी की हत्या कर शव को जलाकर दूसरी शादी रचाने वाले आरोपी पति को गिरिडीह के सरिया पुलिस ने दबोचने में सफल रही. आरोपी पति सूरज सिंह को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सरिया के एक ठिकाने से गिरफ्तार किया और बुधवार को जेल भेज दिया. लेकिन पहली पत्नी की हत्या का आरोपी पति सूरज सिंह पुलिस से आंख-मिचौली कर लगातार फरार चल रहा था. इसी क्रम में बुधवार की सुबह जब गुप्त सूचना मिली, तो पुलिस ने इसे भी गिरफ्तार कर लिया. हालांकि मामले में मृतका की ननद पिंकी देवी, सास सरस्वती देवी, गोतनी अंशु देवी और सुरभि कुमारी अब भी फरार हैं और तीनों फरार आरोपियों को लेकर सरिया पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. जबकि इसी मामले में सूरज सिंह के पिता और मृतका निक्की कुमारी के ससुर नागेशवर सिंह को पुलिस पिछले 30 मई को ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

बताते चलें कि सरिया थाना क्षेत्र के सिमराबेड़ा गांव में बीते 30 मई को निक्की कुमारी ही हत्या उसके पति सूरज सिंह और ससुर नागेशवर सिंह ने कर दिया था. हत्या करने के बाद दोनों आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के मकसद से ही उसके शव को सरिया के बेरगी नदी में जला दिया था. इस बीच वक्त पर मृतका निक्की के भाई और धनवार निवासी अमन कुमार को जानकारी मिली, तो वह सरिया पहुंचा. और सीधा नदी पहुंच गया. जहां उसकी बहन की चिता जल रही थी. इस दौरान मामले की जानकारी सरिया थाना पुलिस को दिया गया. तो सरिया पुलिस हरकत में आई, और निक्की के ससुर नागेशवर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दी.

Related Articles

Back to top button