World

 भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष की उड़ान भरेगी  

NewDelhi : भारतीय मूल की अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स एक बार फिर अंतरिक्ष की उड़ान भरेगी.  सुनीता विलियम्स उन नौ अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं, जिनके नामों की घोषणा नासा ने अपने पहले मानव अंतरिक्ष यान कार्यक्रम के लिए की है. अंतरिक्ष यात्री अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के वाणिज्यिक क्रू कार्यक्रम के तहत स्पेस एक्स और बोइंग द्वारा विकसित अंतरिक्ष यान पर सवार होंगे. यह अंतरिक्ष यान 2019 के मध्य तक पहली बार प्रक्षेपित किया जायेगा. अन्य अंतरिक्ष यात्रियों में विक्टर ग्लोवर, मिशेल होपकिंस, रॉबर्ट बेनकेन, डगलस हर्ल, निकोलस मान, क्र‍िस्टफर फर्गुशन, एरिक बो, और जोश कसाडा हैं. इसके साथ ही 2011 के बाद अमेरिकी धरती से अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले ये पहले क्रू भी होंगे.

सुनीता विलियम्स और जोश कसाडा बोइंग के विमान से उड़ान भरेंगे. जोश कसाडा की अंतरिक्ष के लिए यह पहली उड़ान होगी. बता दें कि नासा प्राइवेट स्पेसशिप कमर्शियल स्पेसक्राफ्ट से लोगों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) भेजने जा रहा है.

शुरुआत में यह क्रू कुछ टेस्ट उड़ान पर जायेगा, जिसमें अलग अलग तरह की परिस्थ‍ितियों से गुजरने की कोशिश की जायेगी. बता दें कि सुनीता विलियम्स अमेरिकी नेवी कैप्टन हैं. उनके पूर्वज भारत में अहमदाबाद से ताल्लुक रखते थे. मई 1987 में उनका चयन अमेरिकी नेवी में हुआ था.

इसे भी पढ़ें-  अमित शाह को पश्चिम बंगाल में 22 लोकसभा सीटें चाहिए, 11 को भरेंगे हुंकार, एनआरसी होगा मुद्दा!

5 घंटे 40 मिनट के स्पेसवॉक का रिकॉर्ड सुनीता विलियम्स के नाम है

1998 में नासा के लिए चुने जाने से पहले सुनीता ने 30 से ज्यादा अलग-अलग हेलिकॉप्टर में तीन हजार घंटों से ज्यादा की उड़ान भरी थी. उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं. महिला अंतरिक्ष यात्री के तौर पर 5 घंटे 40 मिनट के सबसे ज्यादा स्पेसवॉक का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. वहीं इसे लेकर सुनीता ने कहा कि उन्हें अपने अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अपने यान में कुछ कर गुज़रने का मौक़ा मिला है. इन नौ अंतरिक्ष यात्रियों में उनके अलावा दूसरी महिला आनोपु मान हैै.

इसे भी पढ़ें- ‘सरकार की कारगुजारियां उजागार करने वाले को देशद्रोही का तमगा देना बंद करें रघुवर सरकार’

 न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं 

Related Articles

Back to top button