
Ranchi: राज्य सरकार जलाशयों व जलप्रपातों के नजदीक रहने वाले लोगों को पर्यटन मित्र बनाने का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है. यह प्रशिक्षण पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलक्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से दिया जायेगा. इसके लिए आयु भी निर्धारित है. 31 मार्च 2023 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 50 वर्ष के बीच मध्य होना चाहिये. प्रशिक्षण खेलगांव, रांची, कांके जलाशय, पतरातु जलाशय व रामगढ़ में आयोजित किया जा रहा है. इस संबंध विभाग द्वारा सूचना भी जारी किया गया है.
जारी सूचना के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम लगभग एक माह का होगा, जिसमें प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के साथ-साथ License Revalidation/Renewal कार्यक्रम भी किया जायेगा. इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पर्यटन निदेशालय में जमा कर सकते हैं. यह प्रशिक्षण निःशुल्क होगा. प्रशिक्षण के समाप्ति पर सफल उम्मीदवारों को License दिया जाएगा, जिसकी वैधता दो वर्षों की होगी.
प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों का चयन प्राथमिकता के आधार पर झारखण्ड के जलाशयों के 5 से 10 किमी की दूरी पर रहने वाले स्थानीय नाविकों या पर्यटन मित्रों को पहले आये पहले पाये (First Come First Serve) के आधार पर किया जाएगा. आवेदन साधारण डाक,निबंधित डाक,स्पीड पोस्ट अथवा व्यक्तिगत रूप से हाथों-हाथ जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2023 है.
उम्मीदवार के चयन के लिए कुछ शर्तें भी रखी गयी हैः
- उम्मीदवार के लिये पूर्ण तैराकी अनिवार्य है, 3 मिनट में 100 मीटर की तैराकी आवश्यक पात्रता शर्त है. इसके बिना उम्मीदवार का आवेदन निरस्त कर दिया जायेगा.
- उम्मीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- उम्मीदवारों के चयन में वरीय व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जायेगी जिससे वे भविष्य में अधिकतम आयु के प्रतिबंध से प्रभावित न हो.
इसे भी पढ़ें: रांची आउटर रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव लगभग तैयार, केंद्र को भेजा जायेगा प्रस्ताव




