Crime NewsPalamu

पलामू: चोरी की बाइक बेचने आए दो आरोपी धराए, एक फरार, पांच मोटरसाइकिल बरामद

Palamu: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर इलाके में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए जुटे तीन में से दो आरोपी पकड़े गए. बाद में उनकी निशानदेही पर चोरी की पांच मोटरसाइकिलें बरामद हुई. इनमें से एक बाइक शहर थाना क्षेत्र के छहमुहान से सटे रंकाराज कॉम्पलेक्स में स्थित एचडीएफसी बैंक से चोरी की गई थी. गिरफ्तार आरोपियों में चैनपुर के बंजारी निवासी जैदुल अंसारी का पुत्र सैफ अंसारी एवं गांधीपुर के रहने वाले अजय शर्मा का पुत्र अमन कुमार शामिल है, जबकि फरार आरोपी की पहचान गांधीपुर निवासी अभिषेक विश्वकर्मा पिता स्व. उमाशंकर के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें: पलामू: दो वर्ष पहले शराब बेचने की प्रतिस्पर्धा में हुई शांति देवी की हत्या में महिला समेत पांच गिरफ्तार

एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में जानकारी दी कि गिरफ्तार आरोपियों के गैंग और चोरी के बाद मोटरसाइकिल खपाने के मामले में अनुसंधान किया जा रहा है. बरामद बाइक में एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (जेएच 03 एल 6975), दूसरी बाइक भी काले रंग की पल्सर (जेएच03एफ3161), लाल रंग की याम्हा मोटरसाइकिल (जेएच01एसी3230), एक अपाची और एक हीरो होंडा स्पेलेंडर मोटरसाइकिल शामिल है। इन दोनों बाइकों में रजिस्टेªशन नंबर नहीं है. गिरफ्तारी टीम में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता, स.अ.नि. सुधीर कुमार एवं जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button