Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

Ranchi: धुर्वा इलाके में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi: राजधानी रांची के धुर्वा इलाके में आज सुबह एक महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका महिला का नाम मधु है. मामले की जानकारी मिलने पर धुर्वा पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार मधु चार दिन पहले ही अपने पति जो मुंबई में नौकरी करते हैं, उनके पास से रांची लौटी थी. रांची आने के बाद मधु को अपने मायके जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने सुसाइड कर लिया. धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. फिलहाल आत्महत्या किस वजह से महिला ने की है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: ग्राम कटवा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को अन्यत्र ले जाने का विरोध, पूर्व सीएम व सांसद ने किया प्रस्तावित निर्माण स्थल का निरीक्षण

Related Articles

Back to top button