
Ranchi: राज्य के कोषागारों, उप कोषागारों में अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत नौ डाटा इंट्री ऑपरेटरों की सेवा नियमित कर दी गयी है. 27 अप्रैल के मंत्रिपरिषद के फैसले के बाद वित्त विभाग ने इस संबंध में संकल्प जारी कर दिया है. इन कर्मियों का नियमितीकरण झारखंड सरकार के अधीनस्थ अनियमित रूप से नियुक्त एवं कार्यरत कर्मियों की सेवा नियमितीकरण नियमावली 2016 के आलोक में की गयी है. सभी कर्मचारी नियमित रूप से 10 वर्षो से अधिक समय से सेवा दे रहे हैं, इसी आधार पर इनकी नियुक्ति नियमित की गयी. नियमितीकरण में आरक्षण रोस्टर का पालन किया गया है. सभी कर्मियों को वेतनमान लेबल 04 प्रदान किया गया है. हालांकि अ.पि.वर्ग 1 एवं पि.वर्ग 2 कोटि के लिए पर्याप्त पद रिक्त नहीं होने के कारण 3 डाटा इंट्री ऑपरेटर जय प्रकाश कुमार, नुर आलम मंडल व अखिलेश कुमार को अनारक्षित कोटि के कर्णाकित पदों के विरूद्ध नियमित किया गया है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: मिशन लाइफ कैंपेन शुरू, पर्यावरण संरक्षण पर चला जागरूकता कार्यक्रम
ये डाटा इंट्री ऑपरेटर नियमित हुए
सुधीर कुमार दास, सामान्य वर्ग, रघुनंदन प्रसाद-सामान्य, मो.इम्त्यिाज अहमद, सामान्य, देव शुभ्रा दास, पि.वर्ग.2, समीर गौरव-सामान्य, जय प्रकाश कुमार- अ.पि.वर्ग-1, अखिलेश कुमार, पि.वर्ग.2, विकास नारायण खन्ना, सामान्य, नूर आलम मंडल- अ.पि.वर्ग.1




