
New Delhi: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी छीन ली गई है. रिजिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री होंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. मालूम हो कि रिजिजू को 2021 में कानून मंत्री बनाया गया था.
किरण रिजिजू का कार्यकाल में सुर्खियों में रहा है. हाल में रिटायर्ड जजों पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. उन्होंने कॉलेजियम को लेकर भी कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है. देश में सभी लोग संविधान के हिसाब से काम करते हैं. उन्होंने रिटायर्ड जजों पर भी बयान दिया था. कहा था- कुछ रिटायर्ड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं.




