
Koderma: तिलैया थाना अंतर्गत गौशाला रोड, यदुटांड़ वार्ड नं. 27 निवासी रघुनाथ मोदी पिता स्व. प्रसादी मोदी ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि उनके एवं उनके परिवार के साथ महावीर यादव एवं उसके लोगों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा है कि वे अपनी पत्नी, नतनी, नाती, बेटी, बेटा, दामाद आदि के साथ अपने घर के अंदर बेसमेंट का काम कर रहे थे. उसी समय अचानक एक साथ हरवे हथियार से लैस होकर महावीर यादव पिता स्व. खेदन महतो अपने पुत्र, भांजा के अलावा 40-50 की संख्या में अन्य लोग जो गौशाला रोड यदुटांड के ही रहने वाले हैं. उनके घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान मारने की नियत से घर का तीन दरवाजा को तोड़ते हुए उनके घर में घुस गए और उन लोगों को साथ बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया.
इस बीच उनकी पत्नी सरस्वती देवी व पुत्री सोनिका कुमारी बीच-बचाव करना चाहे तो दोनों के साथ महावीर यादव का लड़का वह भांजा ने गलत नियत से छेड़छाड़ करते हुए साड़ी खींच दिया और ब्लाउज फाड़ दिया. उन लोगों ने घर में रखे अलमीरा को भी तोड़ दिया. साथ ही उनकी पत्नी व बेटी के गले से सोने का चेन भी छीन लिया. इसके अलावा तीन मोबाइल को भी उन लोगों ने तोड़फोड़ कर दिया. उन लोगों ने रंगदारी के रूप में 50 हजार रुपये की मांग की और बोले कि अविलंब दो नहीं तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. जब किसी व्यक्ति ने थाना में घटना की सूचना दिया तब पैंथर के जवान घटनास्थल पर आए उसके बाद उन लोगों की जान माल एवं इज्जत आबरू बच पाया. आवेदन के आलोक में तिलैया थाना में कांड संख्या 125/23 दर्ज किया गया है, हांलाकि किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.




