
Ranchi: अखिल झारखण्ड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की 29 जुलाई (रविवार) को आयोजित होने वाली बैठक अपरिहार्य कारणों से टाल दी गयी है. यह बैठक कचहरी स्थित शिक्षा परिसर भवन में दिन के 11 बजे आयोजित की जानी थी. इस संदर्भ में संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अब यह बैठक आगामी 5 अगस्त को होगी.
इसे भी पढ़ें-बीजेपी मुझे धमकी देने के बजाय विधायकों की खरीद की सीबीआई जांच करवाए- बाबूलाल
इन मुददों पर होनी है बैठक
नसीम अहमद के मुताबिक शिक्षक संघ इन दिनों कई तरह के समस्याओं से जुझ रहे है. इन्हीं समस्याओं को संघ की तरफ से एक बैठक बुलायी गयी थी. इन मुद्दों में निम्न शामिल हैं
इसे भी पढ़ें-पुलिस महानिदेशक के आश्वासन के बाद, दोनों पुलिस मेंस एसोसिएशन ने अपना आंदोलन किया स्थगित
• प्रदेश के प्राथमिक- मध्य विद्यालय के शिक्षकों को रेशनलाइजेशन के नाम पर गलत स्थानान्तरण करना
• अनुकम्पा शिक्षकों को नियुक्त तिथि से ग्रेड वन देना
• अंतर जिला स्थानान्तरण
• बीस वर्ष से कार्यरत शिक्षकों का प्रमोशन
• रिक्त हुए तीन हजार प्रधानाध्यापक के पद को जल्द भरना
• गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना
• उर्दू शिक्षकों का योजना को गैर योजना में परिवर्तन करना
• संघ के सदस्यता अभियान की समीक्षा करना
बैठक में भाग लेने का किया अनुरोध
नसीम अहमद ने बताया कि उक्त मुद्दों पर निर्णायक फैसला लेने के लिए ही यह बैठक बुलायी गयी थी. इस मुद्दे पर किये जाने वाले आंदोलन की रूप रेखा तय करने हेतु उन्होंने सभी प्रमंडलीय अध्यक्ष, महासचिव, सभी जिला अध्यक्ष, महासचिव व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों को भाग लेने का अनुरोध किया गया हैं.
इसे भी पढ़ें- बिना स्थायी गाइड के पार्ट टाइम पीएचडी कोर्स कराता है झारखंड राय यूनिवर्सिटी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




