GiridihJharkhandNEWS

खंडोली जाने के क्रम में गिरिडीह के सोनबाद में स्कॉर्पियो पलटी, चार युवक जख्मी

Giridih: गिरिडीह बेंगाबाद मुख्य मार्ग पर सोनबाद में आज सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना में वाहन में सवार चार युवक घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वाहन की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गयी, जबकि कई लोग बाल – बाल बच गए.

 

बताया गया कि आज सुबह गिरिडीह शहर से एक परिवार के चार युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर खंडोली घूमने जा रहा था. इसी दौरान सोनबाद के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई और गाड़ी में सवार चार युवक घायल हो गए. इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को सड़क से हटवा कर मामले की जांच में जुट गई है.

 

Related Articles

Back to top button