
Palamu: बीएड प्रवेश संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को पलामू जिले के अलग अलग सेंटरों पर ली गई. मेदिनीनगर के राजकीय बालिका 10+2 उच्च विद्यालय (केजी स्कूल) में भी परीक्षा केन्द्र बनाया गया था. यहां 384 छात्र-छात्राएं परीक्षा लिखने के लिए आई हुई थीं.

केन्द्र में अचानक एक अनाधिकृत रूप से महिला के सीधे कमरा नंबर 11 में घुस गई और एक छात्रा के प्रश्नपत्र की तस्वीर लेकर वायरल करने की कोशिश की. हालांकि परीक्षा हॉल में बैठे अन्य छात्रों द्वारा हंगामा करने और जिस मोबाइल से तस्वीर ली गई उसे ले लेने के कारण महिला कामयाब नहीं हो पाई.
सूचना के बाद प्राचार्य के अलावा परीक्षा विभाग के कई कर्मी मौके पर पहुंच गए. महिला को परीक्षा केन्द्र से बाहर लाया गया. शिक्षकों और कर्मियों ने परीक्षार्थियों को बताया कि आप सभी परीक्षा दें. परीक्षा लिखने के बाद इस संबंध में आगे की कार्रवाई होगी. परीक्षा लिखी गई. इस सिलसिले में अनाधिकृत रूप से परीक्षा हॉल में घुसने को लेकर शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

मेदिनीनगर अनुमंडल दंडाधिकारी-पदाधिकारी (एसडीएम) राजेश कुमार साह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद एक अज्ञात महिला परीक्षा हॉल में कैसे प्रवेश कर गयी, ताज्जुब की बात है. संदिग्ध महिला को प्रश्न पत्र के मोबाइल से प्रश्नपत्र की फोटो लेते और उसे व्हाट्सएप्प के माध्यम से कहीं भेजते वहां मौजूद परीक्षा में परीक्षार्थितियों ने देखा. शोर होने पर केन्द्राधीक्षक और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने उस पकड़ लिए, इसके बावजूद वह चकमा देकर फरार हो गयी. एसडीएम ने बताया कि जांच का जिम्मा पुलिस के हवाले किया गया है, महिला की खोज हो रही है.

नावाजयपुर से आए छात्र राजू कुमार ने बताया कि हमलोग 10 बजे एग्जाम देने के लिए आए हुए थे. रूम नंबर 11 में परीक्षा दे रहे थे, तभी वहां पर एक महिला आकर उसके आगे बैठी और एक छात्रा की प्रश्नपत्र की फोटो अपने मोबाइल में खींचने लगी, जिस पर मैंने पूछा कि आप फोटो क्यों खींच रहे हैं? महिला घबरा गई और कुछ नहीं बोली. महिला का मोबाइल छीनने का प्रयास किया.
हॉल में मौजूद महिला शिक्षिका को जानकारी दी. महिला शिक्षिका ने उसका मोबाइल ले लिया और उसे प्राचार्य के पास ले गई. यह घटना 10.45 की बताई जा रही है. महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम मीना सिंह बताई और वह चौनपुर थाना क्षेत्र के तुर्क तलैया मध्य विद्यालय की शिक्षिका बतायी जा रही थी. छात्रों ने कॉलेज परिसर में लगभग डेढ़ घंटे तक हंगामा किया.
घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीओ राजेश कुमार साह और एनडीसी शैलेश कुमार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचे मामले की जानकारी ली. बताया कि पुलिस प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है कि महिला स्कूल परिसर से फरार हो गई. इसमें सभी की मिलीभगत से इस तरह की घटना घटी है. मौके पर शहर थाना से एसआई समीर तिर्की, एएसआई नवी अंसारी और शहर थाना के कई जवान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: वायरल वीडियो प्रकरण में सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल, रघुवर और दीपक प्रकाश से मांगा जवाब




