
Deoghar: शनिवार को देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त सह प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल के नेतृत्व में अधिकारी व अभियंताओं की टीम ने चिन्हित अधिसूचित पार्किंग क्षेत्र नेहरू पार्क का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नगर आयुक्त नेहरू पार्क में पेयजल की व्यवस्था व रेस्टिंग बेंच लगाने का दिया। साथ ही आमजनों व श्रद्धालुओं से अपील किया गया कि छोटे वाहनों का पार्किंग नेहरू पार्क में करना सुनिश्चित करें ताकि आमजनों व श्रद्धालुओं को भीड़भाड़ व जाम से मुक्ति मिले और आवागमन सुविधा हो। नेहरू पार्क के अलावा यत्र तत्र वाहनों की पार्किंग करने पर पांच सौ रूपया प्रति वाहन दंड शुल्क वसूल करने का निर्देश दिया। इस दौरान नगर आयुक्त के अलावा कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह सहायक अभियंता बैटरी सरल पारस कुमार प्रेम गुरु कनीय अभियंता मुकुल कुमार प्रफुल्ल चंद्र राय सूरज कुमार अरविंद कुमार सुमन कुमार सहित, जयशंकर साह के अलावा कमल झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे,
इसे भी पढ़ें: देवघर में एनएसएस व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित




