
Ranchi: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में बुधवार को नीतीश रांची पहुंचे. उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादवभी थे. यहां वे सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात की. तीनो नेताओं के बीच बीजेपी के खिलाफ बाकी दलों को एकजुट करने पर चर्चा हुई.
नितीश कुमार ने कहा हमसभी एकजुट हैं और एकसाथ चलेंगे. देश में विपक्ष के अधिकांश लोग साथ हो जाएँ यही प्रयास हो रहा है. लोकसभा का परिणाम देखिएगा, देश का इतिहास बदलेगा. देश में एकतरफा काम हो रहा है, केवल अपनी कही जा रही है, विपक्ष की नहीं सुनी जा रही है. नितीश आज सीएम हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा की देश में किसी समाज के साथ आपसी विवाद नहीं करना है. देश को आगे बढ़ाना है. देश में बेकार का विवाद पैदा नहीं करना है.
दोनों राज्य एक है, हम सभी एक होकर झारखंड और बिहार का विकास करना है. देश के विकास के लिए काम करना है. आज न झारखंड अलग हुआ है. पहले तो बिहार न था.
“आप त जनबे करते हैँ गुरुजी हमरा केतना मानते हैँ:”
“आपलोग से कुछो छुपा है का जी, आप त जनबे करते हैँ हमरा और गुरु जी का संबंध. हमको मानते हैँ. इ कोरोना काल में थोड़ा आना जाना कम हुआ है, उधर त हम आइबे करते थे. हमलोग का रिश्ता किसी से छुपा हुआ है का. “
झारखंड में चल रही यूपीए की सरकार: सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में यूपीए की सरकार चल रही है. इस गठबंधन में कांग्रेस और राजद शामिल है. इसलिए राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि बीजेपी के खिलाफ सीएम हेमंत सोरेन एक बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि जिस तरह से जदयू और उसके कार्यकर्ता बार बार नीतीश कुमार को विपक्ष का फेस साबित कर रहे हैं उसे हेमंत मानेंगे या नहीं इस पर बात साफ नहीं है.
राजनीतिक परिदृश्य में बात हुई है
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा की देश की वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में बात हुई है. केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष की भूमिका में हमसभी हैँ. सामान विचारधारा वाले लोगों को एकजुट करने की कोशिश हो रही. इसी क्रम में नीतीश जी और तेजस्वी जी यहां आये हैँ. रायशुमारी चल रही है. राज्य की क्षेत्रीय अस्मिता और देश की एकता कैसे बची रहे इसपर बातें हो रही हैँ.
एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दोपहर बाद रांची पहुंचे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर जेडीयू कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया. वहीं, यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. एयरपोर्ट से नीतीश कुमार सीधे हेमंत सोरेन से मिलने सीएम आवास पहुंचे. उनके साथ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी थे. तीनो नेताओं के बीच बातचीत के बाद नितीश कुमार और तेजस्वी यादव पटना के लिए रवाना हो गए.
मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद ललन सिंह, मंत्री मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो उपस्थित थे.




