DhanbadJamshedpurJharkhandLead NewsNEWS

केंद्र सरकार ने 800 करोड़ फंडिंग की स्मार्ट मीटर के लिये, जमशेदपुर के लिये टेंडर प्रक्रिया जारी

Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम की ओर से रांची जिला में स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. वहीं, धनबाद जिले में इसके लिये सर्वे कार्य जारी है. झारखंड बिजली वितरण निगम अब जमशेदपुर, देवघर समेत राज्य के अन्य जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया की जा रही है. निगम की मानें तो इसके लिये टेंडर प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. जल्द ही टेंडर फाइनल कर लिया जायेगा. जिसके बाद जमशेदपुर में  केंद्रीय अनुदान से स्मार्ट मीटर रिप्लेस किया जायेगा. ऐसे रिवैम्प डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत स्मार्ट मीटर लगाया जायेगा. जिला में डेढ़ लाख स्मार्ट मीटर रिप्लेस किया जाना है. बता दें पिछले दिनों केंद्र उर्जा मंत्रालय ने राज्यों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की थी. जहां झारखंड में स्मार्ट मीटर और संसाधनों के विकास के लिये अलग से फंडिंग की स्वीकृति दी.

 

800 करोड़ रूपये की फंडिंग: केंद्र सरकार ने कुछ समय पहले स्मार्ट मीटर के लिये 800 करोड़ रूपये की फंडिंग की. इसके लिये रांची, धनबाद के अलावा सभी जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने है. केंद्र सरकार के आदेश की मानें तो इसके लिये राज्य में लगभग 13 लाख स्मार्ट मीटर लगाये जाने है. निगम की मानें तो जमशेदपुर से ही इसकी शुरूआत की जायेगी. साल 2020 में जेबीवीएनएल ने धनबाद, जमशेदपुर और देवघर जिला में भी स्मार्ट मीटर लगाने की योजना बनी थी. जिसके बाद अब योजना के लिये टेंडर प्रक्रिया की जा रही है.

 

धनबाद में सर्वे जारी: वहीं, धनबाद जिला में स्मार्ट मीटर का काम एजेंसी बेनटेक को दे दिया गया है. एजेंसी की ओर से अभी सर्वे कराया जा रहा है. सर्वे रिपोर्ट के बाद जिला में मीटर रिप्लेसमेंट शुरू किया जायेगा. सर्वे के आधार पर तय किया जायेगा पहले चरण के तहत किन स्थानों में मीटर रिप्लेस किया जायें. संभावना है कि आने वाले महीने में धनबाद जिला में स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. यहां लगभग डेढ़ लाख स्मार्ट मीटर बदले जाने है.

 

रांची में जारी है काम: राजधानी रांची में स्मार्ट मीटर बदलने का काम जारी है. इसके तहत रांची में लगभग साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर रिप्लेस किया जाना है. एजेंसी जीनस स्केयोर को इस साल के अंत तक साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर रिप्लेस करने का आदेश दिया गया है. बात दें स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली की व्यवस्था प्रीपेड होगी. ऐसे में उपभोक्ताओं को पहले मीटर रिचार्ज करना होगा. उसके बाद बिजली जला सकते है. रिचार्ज खत्म होने पर मीटर की ओर से अलर्ट दिया जायेगा. जिस पर उपभोक्ता रिचार्ज कर सकते है. रिचार्ज के लिये उपभोक्ताओं को आइडी दिया जायेगा. वहीं, स्मार्ट मीटर घर के बाहर लगाने का प्रावधान है.

Related Articles

Back to top button