DumkaJharkhandJHARKHAND TRIBES

दुमका : सड़क से पूजास्थल दूर कर संताल समुदाय ने पेश की मिसाल

Pravin kumar

Dumka: एक ओर जहां पूजास्थल, धार्मिक स्थलों को सड़क से हटाने को लेकर पुलिस-प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ती है. वही ऐसे संवेदनशील मसलों पर देश और राज्य में राजनीति भी खूब चमकाई जाती है. कई बार तो ये मसला धार्मिक उन्माद का भी रुप ले लेता है. चाहे भले ही वह पूजा स्थल क्यों ना सड़क को अवरूद्ध कर रहा हो, लेकिन उसे हटाया जाता है तो प्रशासन को आक्रोश और धार्मिक उन्माद का समाना करना पड़ता है. वहीं दूसरी ओर लेटो गांव के ग्रामीणों ने खुद से पूजास्थल सड़क से दूर हटाकर एक मिसाल पेश की है.

इसे भी पढ़ेंःदिल्लीः तीन सगी बहनों की भूख से मौत ! सरकार ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

दरअसल, संताल समुदाय में ये मान्यता है कि पूजास्थल सड़क से थोड़ी दूरी पर एकांत जगह पर होनी चाहिए. लेकिन दुमका के लेटो गांव में ये पूजास्थल सड़क बनने के कारण, सड़क के बहुत नजदिक हो गया था. जिसके बाद संताल समुदाय ने पूजा स्थल को सड़क से दूर स्थापित कर सभी धर्म और समुदाय के समक्ष मिसाल पेश की है.

इसे भी पढ़ेंःउपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को नसीहतः अब छोड़ देना चाहिए सीएम का पद

क्या कहते हैं लेटो गांव के मांझी बाबा

आर आतो रेन होड़ कु होते ते मांझीथान दो मित् ठांव खोच् एटाक नावा ठांव ते पुजा पाठ कातेक् कु ईिद केदा. चेदाक् ऐतेत् मारी मांझीथान दो सड़क ते कुचिदोक् कान ताहेकाना.

अर्थात लेटो गांव के मंझी बाबा सुनील टुडू ने कहा, मंगलवार को मांझीथान का उठव किया गया था. मांझीथान की पुन: स्थापना की गयी. क्योंकि सड़क के कारण मांझीथान थोड़ा दब गया है जिस कारण सड़क के किनारे से हटाकर पुन: मांझीथान की स्थापना की गयी.

कहां है लेटो गांव

दुमका जिला के दुमका प्रखंड स्थित पाकुड़-साहेबगंज सड़क पर गोदिया मोड़ से राजबांद की ओर जाने वाले मार्ग पर अवस्थित है. जहां संताल समुदाय के करीब 100 से अधिक परिवार निवास करते है. गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. गांव के लोगों को रोजगार की तलाश के लिए शहर की ओर पलायन करना पड़ता है.

मंगलवार को किया गया धार्मिक अनुष्ठान

दिसोम मारंग बुरु युग जाहेर अखड़ा और दुमका प्रखंड के लेटो गांव के मांझी बाबा सुनील टुडू की अगुवाई में लेटो गांव के ग्रामीणों के सहयोग से ये धार्मिक अनुष्ठान किया गया. धार्मिक अनुष्ठान पूजा स्थल को फिर से स्थापित किया गया. साथ ही मांझीथान पर पुआल से छावनी तैयार की गई.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद के तत्कालीन नगर आयुक्त की करतूत से सरकार को 40.32 लाख का नुकसान, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

सरकार के द्वारा मांझीथान का पक्कीकरण नहीं किया गया

अखड़ा ने गांव में मांझीथान का पक्कीकरण सरकार के द्वारा नहीं होने पर दु:ख व्यक्त किया है. अखड़ा ने यह भी दु:ख व्यक्त किया है कि गांव में सड़क बन जाने से संताल आदिवासियों का पूज्य स्थल मांझीथान का अतिक्रमण हो जा रहा है, गांव के झामोल मरांडी का कहना है कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और सरकार को संताल आदिवासियों के सभी मांझीथान का पक्कीकरण करना चाहिए. तभी इसकी सभ्यता और संस्कृति बची रह सकती है, जो अभी तक नहीं किया गया. वहीं राज्य सरकार की सरना एवं मसना स्थल की घेराबंदी योजना का लाभ भी लेटो गांव के लोगों को नही मिल सका है.

मंगलवार को मांझीथान पुन: स्थापना की धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य भूमिका निभाने वाले ग्रामीण सोहराय टुडू, काहा मरांडी, बोयला टुडू, मिशिल मरांडी, झामोल मरांडी, मिस्त्री मरांडी, धोना मरांडी, गोपीन किस्कू, गंगा टुडू, पवन टुडू रहें. इस मौके पर गांव के सभी ग्रामीण मौजूद रहें.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button