Palamu

पलामू : आजादी के बाद तरहसी में बन रही सड़क निर्माण में भारी अनियमितता, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ लगाई रोक

Palamu: जिले के तरहसी प्रखंड में आजादी के बाद बन रही सड़क निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने घटिया करार दिया है. साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है. रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण कार्य अस्थल पर पहुंचे और मटेरियल की गुणवत्ता के साथ-साथ सड़क की लंबाई- चौड़ाई पर भी सवाल उठाए. ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर शशिभूषण मेहता और पलामू के उपायुक्त से निर्माण कार्य की जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की अपील की है. ताकि लंबे समय तक सड़क का इस्तेमाल हो सके.

बताते चलें कि 29 मार्च को तरहसी- पांकी के भाजपा विधायक डॉ शशि भूषण मेहता ने तरहसी प्रखंड के आरसीडी मेन रोड से सेलारी से देल्हा भाया कोनराखाला 4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है.  मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से इसका निर्माण कार्य हो रहा है. प्राक्कलन के अनुसार सड़क की चौड़ाई 24 फीट है 13 फीट का बॉक्स है और शेष हिस्से में साइड फीलिंग करना है.

रविवार की पूर्वाहन में बीजेपी के पंचायत संयोजक ओबीसी मोर्चा प्रखंड महामंत्री बजरंगी महतो के साथ राकेश मेहता, कुंदन रितेश, बबलू, मुकेश, शंकर, अरुण, दुष्यंत, सुधीर, रामरति, बैजनाथ, नकुल, राकेश, गुरु गोविंद मेहता सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को घटिया बताया.

बीजेपी पंचायत संयोजक ने कहा कि कई दशक के बाद सड़क का निर्माण हो रहा है, बावजूद इसकी गुणवत्ता ठीक नहीं है. उन्होंने उपायुक्त और क्षेत्रीय विधायक से घटिया निर्माण की जांच करने और नियम संगत कार्य करवाने की मांग की है. सेलारी पंचायत के वार्ड सदस्य लवकुश कुमार ने कहा कि प्राक्कलन के अनुसार सड़क का निर्माण नहीं किया जा रहा है. ग्रामीण रंजीत कुमार ने बताया कि 1 दिन पूर्व घटिया निर्माण को लेकर आवाज उठाई थी तो मुंशी ने गाली गलौज की और ट्रैक्टर चढ़ा देने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने शिलान्यास के क्रम में घोषणा की थी कि सड़क का निर्माण गुणवत्ता से परिपूर्ण होगा, लेकिन जब निर्माण शुरू हुआ तो मेटल को डस्ट से मिक्स करके लगाने की जगह मिट्टी और मोरम में मेटल मिलाकर बिछाया जा रहा है. ऐसे निर्माण होने पर सड़क की आयु कम होगी और पूर्व की तरह स्थिति बन जाएगी.

इसे भी पढ़ें: लोहरदगा में PLFI के तीन हार्डकोर उग्रवादी हथियार सहित गिरफ्तार, दे सकते थे बड़ी घटना को अंजाम

Related Articles

Back to top button