
Mumbai: कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर बंद होने के बाद मंगलवार को सेंसेक्स खुला भी रिकॉर्ड स्तर पर है. शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंकों की उछाल के साथ 36,869.34 की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया. वही निफ्टी भी 26.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,111.60 पर खुला
इसे भी पढ़ेंःजीएसटी काउंसिल आम जन पर मेहरबान, टीवी, फ्रीज, वॉशिंग मशीन सहित 88 वस्तुएं होंगी सस्ती
मंगलवार को वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों के बूते शेयर बाजार ने रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत की है. इस मजबूती के साथ सेंसेक्स पहली बार 36,800 के पार पहुंचा है. वहीं, निफ्टी भी 11 हजार के पार खुलने में कामयाब रहा है.
शुरुआती कारोबार में हैवीवेट शेयर मारुति, एलएंडटी, एचडीएफसी, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. लार्जकैप के साथ मिडकैप शेयरों में भी बढ़त जारी है.
इसे भी पढ़ेंः स्टेट बैंक के विलय से मिलेगी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती : महेश पोद्दार
एक ओर जहां सेंसेक्स में उछाल है. वहीं, रुपये ने गिरावट के साथ शुरुआत की है. मंगलवार को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ खुला है. इस गिरावट के साथ यह 68.96 के स्तर पर पहुंच गया है. जबकि सोमवार को यह 68.86 के स्तर पर बंद हुआ था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




