
Ranchi : झारखंड के खूंटी जिले के रीमिक्स फॉल में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गयी, वहीं 2 छात्रों को काफी मशक्कत के बाद बचाया गया. छात्रों के नाम सौरभ कुमार सिंह और अनुराग कुमार सिंह हैं. दोनों छात्र लालपुर के एक हॉस्टल में साथ रह कर पढ़ाई कर रहे थे और वह गोस्सनर कॉलेज के छात्र थे. बताया जाता है कि चार दोस्त बाइक से रीमिक्स फॉल घूमने गये थे. जिसके बाद नहाने के दौरान यह हादसा हुआ. हालांकि प्रिंस कुमार और आलोक गुप्ता को किसी तरीके से बचाया गया.
इसे भी पढ़ें – RANCHI : ठाकुरगांव में चली गोली, इलाके में दहशत



