
Ranchi : देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित कमल आनंद गेस्ट हाउस में एक युवती के कपड़े बदलने का वीडियो कैमरे में कैद हो गया. इस मामले में पीड़ित ने नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है. पीड़िता ने अपनी प्राथमिकी में बताया है कि अपने परिवार के लोगों के साथ बाबा मंदिर पूजा करने के लिए आयी थी, पूजा करने के दौरान बारिश की वजह से सभी लोग भीग गये थे. पूजा के बाद मैं और मेरी मां कमल आनंद गेस्ट हाउस गये, वहां मैनेजर से कपड़ा बदलने के लिए बाथरूम की मांग की तो उन्होंने कहा कि बाथरूम नहीं है. बगल में कपड़ा बदल ले वहां कैमरा नहीं है. जब कपड़ा बदल कर लौटी तो देखी कि गेस्ट हाउस के स्टाफ और 8 से 10 व्यक्ति वीडियो प्लेबैक करके कपड़ा बदलने का वीडियो देख रहे हैं. जब इसका विरोध किया तो हम दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी दी. परिवार के अन्य सदस्यों को फोन कर बुलाया तो मेरा मोबाइल छीन लिया गया. पूरे परिवार को करीब 50 की संख्या में लोगों ने मिल कर मारा और बोला कि गोली मार देंगे. पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गयी है.
इसे भी पढे़ं – स्कूलों के समय में बदलाव, पूर्व निर्धारित समय से ही चलेंगी कक्षाएं



