Crime NewsKoderma

कोडरमा: बाल तस्करी के आरोप में पिता पुत्र को जेल

Koderma: तिलैया थाना पुलिस ने शनिवार को बाल तस्करी के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार लोगों में अशोक सोलंकी पिता स्वर्गीय राय चंद्रजीत सोलंकी एवं दर्शन सोलंकी पिता अशोक सोलंकी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार जिला बाल कल्याण पदाधिकारी नरेंद्र सिंह ने इन दोनों के खिलाफ बाल तस्करी के तहत तिलैया थाना में मामला दर्ज कराया था. थाना में उक्त मामले को लेकर कांड संख्या 109 /23 दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि 2 दिन पूर्व राजस्थान से ये दोनों व्यक्ति अपनी कथित पत्नी को लेने थाना क्षेत्र के इंदरवा छठ तलाब स्थित अपने तथा कथित ससुराल आए थे. वही लड़की के नाबालिक होने एवं पैसे देकर खरीदने का मामला सामने आने के कारण मामला थाने पहुंचा. बाद में जिला बाल कल्याण पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. इधर तिलैया थाना कांड संख्या 114/22 के अभियुक्त मुन्ना कुमार महतो पिता जमुना महतो इचाक, हजारीबाग को भी गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: सकरी नदी से युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Related Articles

Back to top button