JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

बदलते राजनीतिक और प्रशासनिक परिदृश्य में ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी की भूमिका पर शोध कराएगी सरकार

Ranchi: राज्य सरकार ने टीएसी (TAC- आदिवासी सलाहकार समिति) को और भी प्रभावी बनाने के लिहाज से विचार किया है. इसका प्रमाण यह है कि उसकी ओर से इसके ऊपर शोध कराये जाने की तैयारी है. मोरहाबादी स्थित डॉ रामदयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीट्यूट (TRI, कल्याण विभाग, झारखंड) ने इसके लिए पहल की है. उसकी ओर से शोध कार्य के लिए विज्ञापन जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: जमीन महाघोटाले में IAS छवि रंजन के खिलाफ ED करे जांच, कमिश्नर की रिपोर्ट पर सरकार की चुप्पी की भी हो पड़तालः बाबूलाल मरांडी

इसके जरिये वर्तमान समय में बदलते पॉलिटिकल और एडमिनिस्ट्रेटिव परिदृश्यों के बीच टीएसी की भूमिका और प्रासंगिकता के संबंध में योग्य शोधकर्ताओं की मदद ली जानी है. रिसर्च इंस्ट्टीट्यूट (TRI) के डायरेक्टर की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए इस काम हेतु EOI (Expression of Interest) फिर से जारी किया गया है. इसमें सभी यूनिवर्सिटी (सभी कॉलेज भी), यूनिवर्सिटियों के सभी विभागों, सरकारी संस्थान, मान्यता प्राप्त शोध संस्थानों से मदद मांगी गयी है.

इसका रखना है ध्यान

जारी विज्ञापन के मुताबिक निर्धारित विषय पर शोध कार्य के लिए इच्छुक यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों से कहा गया है कि 3 मई 2023 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. सीलबंद लिफाफे में तकनीकी प्रस्ताव निदेशक, टीआरआई, मोरहाबादी के पते पर भेजने होंगे. इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट https://www.trijharkhand.in/en/  की मदद ली जा सकती है.

गौरतलब है कि अभी राज्य में सीएम की अध्यक्षता में ट्राइबल एडवाइजरी कमिटी गठित है जिनमें मंत्री चंपई सोरेन उपाध्यक्ष हैं. इसके अलावा 15 विधायकों के अलावा दो मनोनीत सदस्य हैं. इसकी बैठक में जनजाति समाज के कल्याण संबंधी कार्यक्रमों पर चर्चा होती है.

Related Articles

Back to top button