
Ranchi: कोलियरी क्षेत्र रामगढ़ में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद बंधी है. जुडको (झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी, झारखंड) ने इसके लिए पहल की है. बड़ी राशि इसके लिए निर्धारित की है. उसकी ओर से इसके लिए 492,52,99,583 रुपये (492 करोड़, बावन लाख बयानवे हजार 583 रुपये) खर्च किए जाने की तैयारी है. इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है. हालांकि पहले भी दो बार इसके लिए टेंडर जारी हुआ था. अभी जारी टेंडर के आधार पर वाटर सप्लाई स्कीम का लाभ रामगढ़ नगर परिषद को मिलेगा. इससे रामगढ़ कैंटोनमेंट बोर्ड एरिया को भी फायदा होना है.
इन्हें भी जानें
जुडको के स्तर से जारी टेंडर के मुताबिक केवल ई-टेंडर ही स्वीकार किए जाएंगे. टेंडर डॉक्यूमेंट फीस के तौर 25 हजार रुपये लगेंगे जो नन रिफंडेबल होंगे. बिड सिक्युरिटी के तौर पर 4 करोड़ बयानवे लाख 53 हजार रुपये जमा करने होंगे. वेबसाइट www.jharkhandtenders.gov.in पर टेंडर संबंधी विवरण देखे जा सकते हैं. इसकी मदद से 11 मई तक आवेदन किए जा सकेंगे. 12 मई को इसे खोला जायेगा. बिड की हार्ड कॉपी जुडको भवन, कचहरी चौक, रांची में जमा करनी है.




