BokaroJharkhand

सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश की पिटाई की निंदा

Bokaro : पाकुड़ में सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले के विरोध कई संगठनों को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया. मारपीट में शामिल भाजयुमों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें- स्वामी अग्निवेश की पिटाई पर सदन में हंगामा, सीपी सिंह ने बताया विदेशी दलाल-कार्यवाही बाधित

देश में भय का वातावरण निर्माण करने का आरोप

गोमिया में विभिन्न सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने स्वामी अग्निवेश पर हुए हमले की निंदा की. बहुजन संघर्ष मोर्चा के अनंत दास ने बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. राजद के अरुण यादव, बहुजन समाज पार्टी के अजय रंजन और खमहरा के पूर्व मुखिया बंटी उरांव ने कहा कि देश में अशांति का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है. सरकार हिंदू और मुस्लिम के नाम पर राजनीति कर रही है. आम जनता डर और भय के माहौल में जी रही है.

इसे भी पढ़ें- यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आंसूगैस के गोले दागे, कई कांग्रेसी घायल

‘झारखंड का नाम बदनाम हुआ’

युवा विकास केन्द्र के शंभू राम, संजय राम, दशरथ राम, राजेश विशंभर, सुधीर और विकास प्रजापति जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत की गंगा जमुनी तहजीब को मिटाया जा रहा है. स्वामी अग्निवेश सामाजिक कार्यकर्ता हैं. पूरे देश में गरीब एवं वंचित तबके के बीच वे जागरूकता फैलाने का काम कर रहे हैं. ऐसे में झारखंड में उनका पिटाई किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. झारखंड का नाम पूरे देश में बदनाम करने की कोशिश की गई है. उन्होने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की.

इसे भी पढ़ें-मुख्यमंत्री के गृहनगर में नया फरमान, अब टॉमी, शेरू और ब्लैकी का भी देना होगा टैक्स

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button