Corona_UpdatesNational

वायुसेना सिंगापुर से पश्चिम बंगाल लेकर आयी आठ ऑक्सीजन टैंकर, 6 टैंकर रांची लाये गये

New Delhi : भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार को हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से आठ ऑक्सीजन टैंकर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ वायुसेना अड्डे पर पहुंचाए. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. देश कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर से जूझ रहा है, जिसके चलते कई राज्यों के अस्पतालों को चिकित्सा ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है.

बयान में कहा गया, ‘ दो सी-17 विमान हवाई मार्ग के जरिए सिंगापुर से आठ ऑक्सीजन टैंकर पानागढ़ ला रहे हैं.’ वायु सेना देश के भीतर भी कई स्थानों पर ऑक्सीजन टैंकर और ऑक्सीजन इकाई संबंधी उपकरणों की ढुलाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ेःभारतीय नौसेना तैयार, विदेश से ऑक्सीजन लायेंगे युद्धक पोत

बयान के मुताबिक, शुक्रवार को दो-दो ऑक्सीजन टैंकर चंडीगढ़ से भुवनेश्वर, आगरा से रांची, ग्वालियर से रायपुर, इंदौर से सूरत और चंडीगढ़ से रांची ले जाए गए जबकि एक टैंकर वड़ोदरा से रांची ले जाया गया.इसी तरह, छह ऑक्सीजन टैंकर हिंडन से रांची, दो टैंकर जोधपुर से जामनगर और दो टैंकर मुंबई से भुवनेश्वर ले जाये गये.

बयान में कहा गया, ‘ एक आईएल-76 विमान तीन ऑक्सीजन इकाइयों के उपकरण दिल्ली से दीमापुर ले जा रहा है. साथ ही लखनऊ में कोविड अस्पताल स्थापित करने के लिए सामान ले जाया जा रहा है.’

इसे भी पढ़ेःबंगाल सरकार ने मॉल, रेस्तरां, जिम बंद किये, बाजार भी सीमित अवधि के लिए खुलेंगे

Related Articles

Back to top button