
Ramgarh: रामगढ़ एनएच -33 पर कुज्जू ओपी क्षेत्र के मुरपा के निकट सड़क किनारे खड़े टेलर में यात्री बस ने जोरदार टक्कर मार दी .इस घटना में एक बस यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 से 12 लोग घायल हो गए.जिनमे से तीन गंभीर रूप से घायलों को सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया है. जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. बताया गया कि गोलू यात्री नामक बस हजारीबाग से रामगढ़ की ओर जा रही थी, कि अचानक मुरपा के पंजाबी ढाबा के निकट सड़क किनारे पहले से खड़ी टेलर में बस पीछे से से जा टकराई. इसी क्रम में यह बड़ी दुर्घटना घटित हुई है. दुर्घटना के बाद काफी देर तक फोरलेन पर घंटो सड़क जाम की स्थिति बनी रही. कुजू पुलिस ने जाम को छुड़ाकर यातायात को सामान्य बनाया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में पारा हुआ 43 डिग्री के पार, 20 अप्रैल से बारिश की संभावना




